चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर गांधीनगर बागलेश्वर महादेव स्थित बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न भार वर्ग की एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों द्वारा हनुमान जी को माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती व अखाड़े की पूजा अर्चना कर जय घोष के साथ कुश्तियाँ प्रारंभ कराई गई।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

व्यायामशाला कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम में हर्षवर्धनसिंह रूद, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, आशीष सिगलीगर, विष्णु शर्मा, कैलाश आगाल, राधेश्याम आमेरिया, रमेश बुनकर, बंशीधर कुमावत, जगदीश शर्मा, मदनलाल शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, दशरथ सनाढ्य, शिव आगाल, भूपेन्द्र सिंह पंवार, मनीष पुरी गोस्वामी, योगेश पाराशर, मुकेश बाथरा, भंवरसिंह राणावत, राजकुमार गांछा, मनोहर लौहार, पहलवान गोपाल सेन, भंवरलाल डांगी, कुलदीप शर्मा आदि अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम

सचिव कमलेश गुर्जर ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय में क्रमशः 35 किग्रा भार वर्ग में त्रिलोक गवारिया, दिपांशु मराठा, अविराज गुर्जर, 40 किग्रा में कार्तिक गांछा, लक्ष्य गुर्जर, कुशाल गांछा, 50 किग्रा में वीर गुर्जर, शिवम, ईश्वर सिंह चौहान, 55 किग्रा में रणवीर राव, कार्तिक कुमावत, देवीलाल पाल, 60 किग्रा में रणवीर सिंह राठौड़, दिनेश गुर्जर, प्रदीप रजक, 65 किग्रा में कार्तिक गुर्जर, अरनव शर्मा, महेन्द्र सिंह, 75 किग्रा में रामनिवास गुर्जर, खुश जीनगर, राज मराठा, 80 किग्रा में साहील सूत्रकार, हिमांशु भांड, हर्षवर्धन सालवी, 80 प्लस किग्रा में अभय प्रताप सिंह, राहुल गुर्जर, अहम छीपा आदि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

पुरस्कार वितरण एवं समापन

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक शा.शि. विजय गांछा व जगपालसिंह राणावत मौजूद रहे। अंत में अतिथियों द्वारा विजेता पहलवानों को मेडल पहना कर नकद पुरस्कार दिये गये। यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन का केंद्र बना रहा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story