चित्तौड़गढ़। गांधीनगर स्थित महर्षि गौतम आश्रम में श्री हनुमान भक्त मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए इस भव्य आयोजन में 100 परिवारों ने एक साथ मिलकर 300 कन्याओं का पूजन कर मातृशक्ति के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पंडित सत्यप्रकाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के साथ किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गोपाल शर्मा ने बताया कि सामूहिक रूप से संपन्न हुए इस पूजन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही। राधेश्याम अमेरिया ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म में नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस सामूहिक प्रयास का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराना और समाज में मातृशक्ति के प्रति चेतना व सम्मान का भाव जागृत करना है।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संरक्षक बंशीधर कुमावत सहित बद्री लाल शर्मा, मदन शर्मा, हनुमान शर्मा, अंकित गट्टानी, रत्नेश पाराशर, कन्हैया लाल धाकड़, सुरेंद्र छीपा, शिव लाल शर्मा, पुनीत शुक्ला, दिनेश गोड़, खूबीराम वर्मा, राजमल शर्मा, पूर्णा शंकर पाराशर, अखिलेश दशोरा, ओम लोट, सुशीला लाड़, चांदनी गौड़, विमला गट्टानी, मुकेश आमेरिया, पारसकंवर भाटी, रेखा आमेरिया, मांगीदेवी शर्मा, तारावती धाकड़, राच्चा कंवर और दीपक राजोरा आदि का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में संरक्षक बंशीधर कुमावत ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने सामाजिक समरसता और नारी शक्ति के सम्मान का एक सशक्त संदेश भी प्रसारित किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story