चित्तौड़गढ़। श्री गुरू रविदास जी की 649वीं जयंती पर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा दुर्ग स्थित श्री गुरू रविदास चरण चिह्न पर अमृतवाणी सत्संग, प्रवचन एवं भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि का संबोधन एवं ज्ञान प्रकाश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धन्नालाल जोड़वाल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विशेष विवरण प्रस्तुत किया:

  • "श्री गुरू रविदास अमृतवाणी व उनकी शिष्या संत मीराबाई द्वारा दिये ज्ञान को प्रकाशित करने के साथ साथ डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा भारतीय संविधान में श्री गुरू रविदास महाराज की अमृतवाणियों को समाहित कर कानूनी रूप देने का विवरण प्रस्तुत किया।"

भजन प्रस्तुति एवं संत सानिध्य

इस अवसर पर संत छोगादास महाराज, संत रतनदास महाराज सहित अन्य संत महात्माओं ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी।


उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव मौजूद रहे:

  • छगनलाल चावला
  • प्रो. निर्मल देसाई
  • मदन ओजस्वी
  • बाबूलाल जीनवाल
  • माधवलाल बैरवा
  • सोहनलाल बैरवा
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story