चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब माहेश्वरी समाज की मातृशक्ति ने अभियान की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित मातृशक्ति ने गौ माता के सम्मान, संरक्षण और जनजागरण के उद्देश्य से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी मातृशक्ति ने गो सम्मान आह्वान अभियान के हस्ताक्षर अभियान को पूर्ण समर्थन दिया और अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर कर इस जनजागरण अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। मातृशक्ति ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर अभियान का संदेश देंगी तथा गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज को संगठित करने का कार्य करेंगी।

इस अवसर पर गौरव सोमानी ने कहा कि यह अभियान किसी वर्ग विशेष का नहीं, बल्कि गौ माता के सम्मान, संरक्षण और जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का अभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर कर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित मातृशक्ति ने 27 जुलाई प्रातः 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गो सम्मान के इस जनआंदोलन को सफल बनाने की अपील की। अभियान के तहत मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी को जनजागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story