चित्तौड़गढ़ जिले के घोसुण्डा स्थित पाल का बालाजी स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर बुधवार को श्रद्धा और आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और धार्मिक आयोजन का लाभ लिया।

कथा के अंतिम दिवस आयोजित कार्यक्रम में विधायक आक्या ने कथा वाचक रिया व्यास के मुखारविन्द से प्रवाहित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक रिया व्यास को नमन करते हुए क्षेत्र एवं समाज में सर्वत्र सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर दिनेश शर्मा, हर्षद दशोरा, सुरेश कुमावत, प्रकाश कुमावत, किरण तेली, लालुराम भोई, सत्यनारायण व्यास, मुकेश व्यास, बगदीराम कुमावत, बबलु पुजारी एवं शम्भुनाथ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों और महिला मंडल की सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कथा के समापन कार्यक्रम को सफल बनाया।

सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता के वातावरण में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया और समाज में सकारात्मकता एवं सद्भावना के संदेश को आत्मसात किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story