चित्तौड़गढ़ में गौड़ समाज ने सभापति अनिल ईनाणी और नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान
चित्तौड़गढ़ में गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान ने पूजा गौड़ के भाजपा पार्षद निर्वाचित होने पर स्वागत किया। सभापति अनिल ईनाणी और पार्षदों का सम्मान कर शहर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

चित्तौड़गढ़ में पार्षद पूजा गौड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करता गौड़ समाज।
नगर परिषद में भाजपा पार्षद निर्वाचित होने पर पूजा गौड़ का गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्यों और पदाधिकारियों ने सभापति अनिल ईनाणी सहित उपस्थित पार्षदों का भी सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभापति अनिल ईनाणी को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पार्षद भोलाराम, गोपाल जाजू, मोहित गौड़ सहित उपस्थित पार्षदगणों का गौड़ समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समाज के सचिव हरीश, प्रमोद, छोटू, दिनेश, चेतन सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की।
गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ शहर के विकास और स्वच्छता में सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
