गर्ग ब्राह्मण समाज की क्रिकेट प्रीमियर लीग चित्तौड़गढ़ में शुरू
सांसद सी पी जोशी और विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने किया उद्घाटन, चार जिलों की आठ टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग।

चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित गर्ग ब्राह्मण समाज क्रिकेट प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथि और समाजजन।
चित्तौड़गढ़। खेल जीवन में आगे बढ़ने का माध्यम ही नहीं वरन समाज में संस्कार एवं युवाओं में अनुशासन निर्माण का आधार होता है। उक्त विचार सांसद सी पी जोशी ने गर्ग ब्राह्मण समाज की क्रिकेट प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में इंदिरा गांधी स्टेडियम में व्यक्त किए। आयोजन समिति के विशाल, विकास, दिनेश नगरी, दिनेश माजावत, पंकज एवं अर्थव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 22 मार्च तक आयोजित होगी जिसमें भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमन्द तथा चित्तौड़गढ़ जिले की आठ टीमें भाग ले रही हैं।
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और विधायक का संबोधन
समारोह के अध्यक्ष विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने गर्ग समाज क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि "इससे खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।" सूर्यप्रकाश के अनुरोध पर अतिथियों ने समाज के छात्रावास हेतु भूखण्ड के लिए यूआईटी आयुक्त एवं नगर परिषद को कार्यवाही के निर्देश दिए। सांसद सी पी जोशी और विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने खेल को अनुशासन और संस्कार निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।
समाजजनों की उपस्थिति एवं विशेष व्यवस्थाएं
इस अवसर पर गोपाल, राधेश्याम, अशोक, कैलाश, श्यामलाल, घनश्याम, गणेश, हीरालाल, फुलचन्द, सूरज सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। आयोजन समिति द्वारा सभी टीमों के लिए आवास, अल्पाहार, भोजन के साथ ही आकर्षक नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। तीन दिवसीय इस क्रिकेट महाकुंभ में चार जिलों की टीमें अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
