चित्तौड़गढ़ में जयकारा 2026 का आज समापन, युगल डांडिया में जय सिंह-विनी प्रथम
चित्तौड़गढ़ के जयकारा 2026 नवरात्रि डांडिया महोत्सव में जय सिंह-विनी ने युगल प्रतियोगिता जीती, जबकि जिंक नगर में पायरो टीम ने गरबा ट्रॉफी अपने नाम की। जानिए अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं, पुरस्कारों और आयोजन में शामिल अतिथियों की पूरी जानकारी।

चित्तौड़गढ़ के श्रीनाथ गार्डन में आयोजित 'जयकारा 2026' डांडिया महोत्सव के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और आयोजक समिति के सदस्य मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते हुए।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा और डांडिया महोत्सवों में प्रतियोगिताओं का दौर जारी है। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव ‘जयकारा 2026’ में शुक्रवार को युगल डांडिया प्रतियोगिता संपन्न हुई। वहीं, जिंक नगर स्थित श्री सिद्धेश्वरी माताजी मंदिर परिसर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के गरबा टीम इवेंट में पायरो टीम ने ट्रॉफी जीती। नौ दिवसीय नवरात्रि गरबा महोत्सव का समापन आज होगा।
श्रीनाथ गार्डन में आयोजित युगल डांडिया प्रतियोगिता में जय सिंह एवं विनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल एवं गुंजन दूसरे और दिव्यम सोमानी एवं प्रियांशी पटवा तीसरे स्थान पर रहे। दिया तिवारी-पियूष, हेमंत राव-प्रिया राव, यश टेलर-मीनल, ऋषिकेश-आयुषी तथा महावीर जैन-निधि को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना ज्योति अग्रवाल, प्रीति सुखवाल एवं मिस इंडिया टैलेंट रनर-अप दिया मोड भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का समिति अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल, संरक्षक आशा पोखरना, उपाध्यक्ष गोपाल भूतड़ा, अनुराग द्विवेदी, अभिषेक श्रीमाल और किशन लाल सोनी ने उपरना ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति अनिल ईनाणी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया, रणजीत सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अर्जुन मूंदड़ा, पुनीत जैन, ओम तोषनीवाल, नीता तोषनीवाल, के जी व्यास, डॉ. गजेंद्र सिंह जादौन, सुनील मालीवाल, राजेश लड्ढा, सी पी शर्मा और प्रणव पथरिया उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों का कार्यकर्ता गोपाल पोरवाल, बंटी शर्मा, हिमांशु जाजू, बलजीत सिंह सोनी, हिमांशु बनवार, बादल शर्मा, अभिषेक मूंदड़ा, आयुष माहेश्वरी, सन्नी सुखवाल, स्वेंद्रपाल सिंह, अभिमन्यु माहेश्वरी, अभिषेक व्यास और तनिष्क मूंदड़ा ने उपरना पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर स्वागत-अभिनंदन किया।
महोत्सव के दौरान कालिका पेट्रोलिंग टीम की सीआई सुनीता गुर्जर और महिला थानाधिकारी रेणु खोईवाल सहित पूरी टीम ने गरबा परिधान में प्रस्तुति देकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया।
महोत्सव के अंतिम दिन आज फ्री स्टाइल गरबा डांडिया रास प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें बेस्ट डांसर, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट एनर्जी और जयकारा स्टार ऑफ द नाइट सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। दोपहर 4 बजे श्रीनाथ गार्डन में कूपन का पारदर्शी ड्रा खोला जाएगा। इसमें जुपिटर स्कूटर, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, आटा चक्की, कूलर और गीजर सहित कई उपहार दिए जाएंगे।
दूसरी ओर, जिंक नगर स्थित श्री सिद्धेश्वरी माताजी मंदिर परिसर में इम्पीरियल क्लब के एचआर एडमिन विभाग की ओर से आयोजित नवरात्रि महोत्सव में गरबा टीम इवेंट हुआ। इसमें हाइड्रो एवं पायरो परिवार की टीमों ने एक साथ प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में पायरो टीम ने खिताब जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
आयोजन में रिपन घोष, पवन बाहेती, कामाख्या सिंह, रोशन गोसलिया, अनिल अग्रवाल, अभिषेक कोठारी, विजय राणा, राज माहेश्वरी, उर्मिदीपा साहू, अपूर्वा त्रिवेदी, जी एन एस चौहान, दिलीप सिंह सिसोदिया, शोभालाल, अनिल ईनाणी, शुभम् कलानी और शोभा जाट सहित आयोजन समिति के सदस्य तथा चंदेरिया परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान सीनियर गर्ल्स गरबा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में अंजलि सिंह, मधु पुरोहित एवं गुंजन अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चित्तौड़गढ़ में आयोजित दोनों महोत्सवों में युगल डांडिया, टीम गरबा और सीनियर गर्ल्स प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। ‘जयकारा 2026’ का समापन आज फ्री स्टाइल गरबा प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण के साथ होगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
