चित्तौड़गढ़। शहर के मीणा मोहल्ले में न्यू रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल की ओर से आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव के सातवें दिन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश भी देखने को मिला। आयोजन के दौरान भगवान गणपति को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना और आरती के बाद उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर गणपति बप्पा का आकर्षक एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश को केसरिया बागा धारण कराकर मुकुट, आभूषण एवं पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। केसरिया वस्त्रों और पुष्पों से सजे गणपति का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

छप्पन भोग के आयोजन में सर्वसमाज की महिलाओं ने सहभागिता निभाई। इसके लिए महिलाओं को ऐच्छिक रूप से 85 पर्चियां वितरित की गई थीं। पर्चियों के माध्यम से निर्धारित प्रसाद के पकवान महिलाओं ने अपने-अपने घरों से तैयार कर लाकर सामूहिक रूप से भगवान गणपति को छप्पन भोग के रूप में अर्पित किए। पूजन के बाद यही प्रसाद उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन एवं आरती के साथ हुई। पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यनारायण शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक गणेश पूजन कराकर भगवान गणपति को छप्पन भोग अर्पित किया। गणपति आरती के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इसके बाद गरबा-डांडिया सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दस दिवसीय आयोजन के दौरान बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष शिवराज मीणा के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में अनिल सुखवाल, कपिल शर्मा, रतन मीणा, रोहित मीणा, यशवंत मीणा, मनन मीणा, देवराज मीणा, नवीन मीणा, सोनू मीणा, कमलेश मीणा, कुलदीप मीणा, निर्मल मीणा, विजय मीणा, नितेश मीणा, रितेश कुमावत, विजय कुमावत, किशोर मीणा, लक्ष्यराज सिंह मीणा, जशवंत मीणा, हेमंत मीणा और प्रमोद मीणा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story