चित्तौड़गढ़। गंभीरी मैया के पावन तट पर भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मेवाड़ महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित चुनरी मनोरथ, छप्पन भोग, महाआरती, संत सम्मान और आतिशबाजी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान गंभीरी मैया को चुनरी अर्पित की गई और चित्तौड़गढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सभापति अनिल ईनाणी, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह रुद, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, अर्जुन मूंदड़ा, पार्षद भोलाराम प्रजापत, शैलेंद्र झंवर, नरेंद्र पोखरना, हरीश ईनाणी और मुकेश नाहटा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। मेवाड़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल, संरक्षक आशा पोखरना, गोपाल भूतड़ा, अनुराग द्विवेदी, अभिषेक श्रीमाल और यश टेलर ने अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आयोजन के तहत संत सम्मान समारोह में मेवाड़ पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शन आचार्य, संत दिग्विजय राम और विनोद यति महाराज सहित अन्य संतों का सम्मान किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सभापति अनिल ईनाणी और समिति पदाधिकारियों ने संतों को शाल एवं उपरना ओढ़ाकर श्रीफल और दक्षिणा भेंट की।

इस दौरान ठाकुर जी श्रीनाथजी के समक्ष छप्पन भोग की दिव्य झांकी सजाई गई। इसमें लगभग 156 से अधिक व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भोग की इस झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।

चुनरी मनोरथ की शुरुआत विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के सानिध्य में हुई। गंभीरी मैया को चुनरी अर्पित करने के लिए आधा दर्जन से अधिक नावों में मातृशक्ति सवार होकर एक-एक कर आगे बढ़ी। सूरत से मंगवाई गई चुनरी मां गंभीरी को अर्पित की गई। इस दौरान चित्तौड़गढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं की गईं। चुनरी मनोरथ का विहंगम दृश्य देखने के लिए गंभीरी तट के चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके बाद पं. वैभव जोशी एंड टीम ने गंगा की तर्ज पर गंभीरी मैया की महाआरती की। महाआरती के पश्चात हुई आतिशबाजी से गंभीरी तट और आसमान रोशनी से जगमगा उठे। आयोजन में पहुंची महिलाओं ने अपने साथ लाए दीपक जलाकर मां गंगा को अर्पित किए।

मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि यह आयोजन चित्तौड़ का अपने आप में अनूठा आयोजन है। उन्होंने चित्तौड़गढ़ की पावन धरा पर इस तरह के धार्मिक आयोजन करने के लिए मेवाड़ महोत्सव समिति का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम के आयोजन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story