चित्तौड़गढ़ के सैंती में शनि महाराज मंदिर के पीछे स्थित शांति भवन में रविवार को भगवान महावीर मानव सेवा समिति एवं कृष्णा शेल्बी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

समिति के उपाध्यक्ष नवीन पटवारी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का कार्य प्रारंभ किया। कृष्णा शेल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विक्रम शाह के नेतृत्व में डॉ. दिगंत त्रिवेदी, डॉ. तीर्थराज दवे, डॉ. राजीव वशिष्ठ, डॉ. प्रीयेश दामानी, स्पाइन के सीनियर सर्जन डॉ. शिवराज बाली तथा डॉ. सोनू प्रजापत ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन समारोह के दौरान समिति के संरक्षक डॉ. एएल जैन, राजेंद्र दोशी, चांदमल बोकड़िया, नवीन पटवारी, रोशनलाल लोढ़ा, बसंतीलाल मेहता, ओम प्रकाश टेलर, प्रकाश पोखरना, कोमल पोखरना, राजेंद्र पोखरना, लाल चंद नाहर, कनक मल मेहता के साथ संयोजक नवनीत मोदी, अशोक सेठिया, अनिल लढ्ढा, अशोक लोढ़ा, अभय सिंह संचेती, डॉ. रतनलाल मारू, ललित बोहरा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर में चित्तौड़गढ़ के अलावा भीलवाड़ा, निम्बाहेड़ा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया। मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह प्राप्त करने के बाद शिविर की सराहना करते हुए इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान महावीर मानव सेवा समिति का उद्देश्य समाज को समय-समय पर स्वास्थ्य एवं सेवा से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से आयोजित यह निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story