चित्तौड़गढ़ के कुम्भा नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 158 रोगियों की जांच
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शिविर में 18 मरीजों को उदयपुर रेफर किया गया, बीपी और शुगर की जांच के साथ दवाइयां बांटी गईं।

चित्तौड़गढ़ के कुम्भा नगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों से परामर्श करते डॉक्टर और उपस्थित गणमान्य नागरिक।
चित्तौड़गढ़। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर द्वारा गुरुवार को सामुदायिक भवन कुम्भा नगर में आयोजित निःशुल्क परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर में 158 रोगियों ने लाभ उठाया, जबकि 18 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया।
शिविर का आयोजन छोटू सिंह शेखावत, नरेन्द्र पोखरना, अनिल ईनाणी, शिव शर्मा, पंकज मोदी और शांति लाल जाट के सहयोग से किया गया। शिविर में जनरल दवाइयों का वितरण किया गया तथा बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई। चिकित्सा सेवाओं में डॉ. सूरज शर्मा, डॉ. विक्रम जाट, डॉ. अंकित यादव और डॉ. विकास गोस्वामी सहित स्टाफकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही महेन्द्र सिंह, गणवत सिंह, युवराज सिंह और पीयूष मेनारिया ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
शिविर से कुम्भा नगर हाऊसिंग बोर्ड, करणी माता का खेड़ा, सांवरिया कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, दधीची नगर, बजरंग कॉलोनी, ज्योति नगर, वीर रेजीडेंसी, द्वारिका नगर, जे.के. पुरम द्वारिका नगर और डाइट रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
