चित्तौड़गढ़ के शांति भवन सेंती में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर, 233 लाभान्वित
जैन दिवाकर चौथमल म.सा. की 149वीं जयंती पर आयोजित शिविर में 14 मरीज मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चुने गए, जिनके निःशुल्क ऑपरेशन महावीर इंटरनेशनल अस्पताल में होंगे।

जैन दिवाकर चौथमल म.सा. जयंती पर सेंती में स्वास्थ्य शिविर, 233 को मिली चिकित्सा सेवा व 14 चयनित।
चित्तौड़गढ़। जैन दिवाकर चौथमल म.सा. के 149वें जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शांति भवन सेंती में आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 233 रोगियों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिला। महावीर इंटरनेशनल की ओर से जैन दिवाकर महिला मंडल, सेंती के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच के साथ जरूरतमंदों को चश्मे एवं दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
शिविर का आयोजन प्रतिभाश्री जी आदि ठाणा के सानिध्य एवं मंगल पाठ के आशीर्वाद से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पा मेहता, दिलखुश मेहता एवं मोनिका मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर के दौरान कुल 233 रोगियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें 130 रोगियों का नेत्र परीक्षण, 45 का रक्तचाप तथा 38 का ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। इसके अलावा 42 रोगियों को निःशुल्क चश्मे और 39 रोगियों को दवाइयां वितरित की गईं। सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 14 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इन सभी के ऑपरेशन महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से निःशुल्क किए जाएंगे।
इस अवसर पर सरोज नाहर, रेखा जारोली, भावना कोठारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। श्रमण संघ सेंती के अध्यक्ष अनिल पोखरणा एवं पदाधिकारियों ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों और समाजजनों का अभिनंदन किया।
शिविर के सफल आयोजन में राजेंद्र संचेती, अशोक सेठिया, के.एम. मेहता, मदन तलेसरा, बसंतीलाल मेहता, रतन संजेती, पारस पोखरणा, सी.पी. जैन, प्रवीण बोहरा, रोशन चोपड़ा एवं अभय संजेती का विशेष सहयोग रहा। शिविर के माध्यम से 233 रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ 14 जरूरतमंद रोगियों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का मार्ग भी प्रशस्त हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
