चित्तौड़गढ़ में महिलाओं के लिए 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू, स्वरोजगार पर जोर
चित्तौड़गढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने युवतियों और महिलाओं के लिए 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू किया। निदेशक अमित चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूरा करने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान चित्तौड़गढ़ के प्रशिक्षण कक्ष में महिलाएं और प्रशिक्षक मौजूद हैं।
चित्तौड़गढ़ में युवतियों और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक अमित चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी संतोष शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान निदेशक अमित चौधरी ने प्रतिभागियों को मेहनत और लगन के साथ पूरा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के उद्देश्यों और प्रशिक्षण से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत में फैकल्टी की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उनका पंजीकरण किया गया। संस्थान के फैकल्टी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
इसके बाद आइस-ब्रेकिंग एक्सरसाइज के माध्यम से सभी प्रतिभागियों का एक-दूसरे से परिचय कराया गया। 35 दिवसीय इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ब्यूटी पार्लर संबंधी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए तैयार करना है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
