चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वाले 9 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि ड्रोन निगरानी के दौरान कार छोड़कर भागे 2 अन्य व्यक्तियों को डिटेन किया गया। सभी 11 के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई।

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर बिना लाइसेंस गाइडिंग करने पर पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को कोतवाली थाना पुलिस ने दुर्ग क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के गाइडिंग करते पाए गए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वहीं, ड्रोन से निगरानी के दौरान पुलिस की गतिविधियां देखकर कार छोड़कर भागे दो अन्य व्यक्तियों को भी डिटेन किया गया। पुलिस ने सभी 11 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 एवं 170 के तहत निवारक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने दुर्ग पर बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने पंकज जागा निवासी सदर बाजार, नवीन उर्फ टीटू निवासी अन्नपूर्णा मंदिर के पास, आयुष सिंगोलिया निवासी ऊपरलापाड़ा, सरफराज निवासी सिपाई मोहल्ला, पुष्कर गंगवाल निवासी पावटा चौक, प्रीतम शर्मा निवासी सावा, हाल निवासी दुर्ग, मनीष सालवी निवासी तेजाजी चौक, विशाल उर्फ ईशु सालवी निवासी तेजाजी चौक के पास एवं मोहन गाडरी निवासी खातण बावजी मंदिर के पास को गिरफ्तार किया।
दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी के दौरान दो व्यक्ति पुलिस की गतिविधियों को देखकर अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को डिटेन कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार निवारक कार्रवाई की। डिटेन किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रहलाद सालवी निवासी तेजाजी चौक के पास एवं राहुल हरिजन निवासी सूरजपोल गेट के पास के रूप में हुई है।
दुर्ग क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगी पुलिस की निगरानी
दुर्ग ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सुव्यवस्थित पर्यटन व्यवस्था और अनधिकृत गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी और अनधिकृत गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दुर्ग पर बिना वैध लाइसेंस के गाइडिंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत रूप से गाइडिंग करने और पर्यटन व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यटकों की सुरक्षा और दुर्ग क्षेत्र में सुव्यवस्थित पर्यटन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
