चित्तौड़गढ़। दुर्ग पर स्थानीय निवासियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव की पहल की है। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने दुर्ग पहुंचकर यातायात व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण किया और जाम से बचाव के लिए विभिन्न विकल्पों पर मौके पर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उप अधीक्षक यातायात, सहायक निदेशक पर्यटन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक, फतेह प्रकाश संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष, नगर परिषद के अधिकारी और फायर ऑफिसर सहित संबंधित अधिकारियों ने दुर्ग पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्ग पर यातायात को सुगम बनाने और जाम की स्थिति से बचने के लिए विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के बाद सतबीस देवरी मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग कर दुर्ग से नीचे आने वाले वाहनों के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था का प्रायोगिक संचालन शुरू किया गया। इसके तहत दुर्ग से नीचे आने वाले वाहनों को सतबीस देवरी मंदिर के समीप वाली सड़क से डायवर्ट कर रामपोल की ओर से नीचे उतारा गया।

अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर शनिवार एवं रविवार को लागू की जाएगी। व्यवस्था के परिणामों और आमजन की सुविधा का आकलन करने के बाद इसे आवश्यकता के अनुरूप नियमित रूप से लागू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय ने स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने तथा निर्धारित मार्ग का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का उद्देश्य दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

संयुक्त निरीक्षण और प्रायोगिक यातायात व्यवस्था के दौरान पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह, पुलिस उप अधीक्षक भूराराम, सहायक निदेशक विवेक जोशी, संरक्षण सहायक गुलशन, संग्रहाध्यक्ष प्रेम शर्मा, अग्निशमन अधिकारी, नगर परिषद सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story