चित्तौड़गढ़। राजस्थान दिवस महोत्सव के अवसर पर जिले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। दुर्ग पर आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें लक्ष्मी नारायण रावल द्वारा भवाई एवं राजस्थानी लोक नृत्य, नाथू लाल पुरबिया ने मशक बैंड वादन, छगनलाल भांड ने बहरूपिया कला, दुर्गा शंकर ने लंगा गायन तथा भंवर लाल ढोली द्वारा शहनाई वादन प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों को दुर्ग पर आए पर्यटकों ने खूब सराहा।

चित्रांजलि आर्ट कैंप और पेंटिंग्स की प्रदर्शनी

इसी क्रम में जिला कलक्टर परिसर में पांच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चित्रांजलि आर्ट कैंप में चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं रतन गाडरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या

इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रचलन कर शुभारंभ किया गया। यहाँ भजन, लोकगीत, वृजरस एवं शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर दीपक गंधर्व ग्रुप द्वारा भजन एवं शास्त्रीय गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने राजस्थान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

गरिमामयी उपस्थिति और अतिथि गण

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. बाघमार, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या, प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार, जिला कलक्टर आलोक रंजन, एडीएम प्रभा गौतम, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, एसीईओ राकेश पुरोहित, रतन गाडरी, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा सहित सहायक निदेशक विवेक जोशी, अन्य अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं रतन गाडरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story