चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों को स्वच्छ और संरक्षित रखने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रेरणा से सामाजिक संगठन एकल अभियान द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर दुर्ग स्थित ऐतिहासिक स्थलों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

गोपाल कच्छावा ने बताया कि पांच दिवसीय वर्ग के समापन पर संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजन धर्मपाल गोयल, एकल अभियान के ओम प्रकाश लड्ढा, पुरातत्व विभाग के अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा, चंद्रभान शर्मा, गोपाल माली सहित अन्य के सानिध्य में चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्थल विजय स्तंभ, जौहर स्थल एवं गोमुख के आसपास स्थित मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान ऐतिहासिक स्थलों से प्लास्टिक की बोतल, कचरा एवं गाजर घास का उन्मूलन किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और दुर्ग परिसर की स्वच्छता में योगदान दिया। उपस्थित पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर चित्तौड़ दुर्ग को स्वच्छ रखने का आह्वान भी किया गया।

स्वच्छता कार्य के उपरांत जौहर समाधि स्थल पर कार्यकर्ताओं ने नमन किया और चित्तौड़ के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण दाधीच, दुर्गा गुर्जर, पायल राव, संजू राजावत, पायल कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story