चित्तौड़गढ़। जिले में उर्वरकों की असामान्य बिक्री, कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और बिक्री व्यवस्था को नियमों के अनुरूप बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 43 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

अभियान के तहत संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. शंकर लाल जाट, सहायक निदेशक कृषि मुकेश कुमार धाकड़, सहायक निदेशक कृषि बेगूं शंकर लाल जाट तथा कृषि अधिकारी गोपाल लाल धाकड़, राहुल खटीक और हंसराज धाकड़ ने मैसर्स देव खाद बीज भंडार, गट्टानी एंड कंपनी, किसान एकता डिस्ट्रिब्यूटर, कृष्णा खाद बीज भंडार बेगूं एवं सागरमल विनोद कुमार चेंची के उर्वरक विक्रय परिसरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एक ही दिन में अत्यधिक मात्रा में उर्वरक बिक्री, रिकॉर्ड अपूर्ण होने और भौतिक स्टॉक अव्यवस्थित पाए जाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। कृषि अधिकारी बेगूं की अनुशंसा पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही संयुक्त निदेशक कृषि ने उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबित करने की कार्रवाई की। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर मैसर्स शंकर खाद बीज भंडार एवं गट्टानी खाद बीज भंडार बेगूं के उर्वरक विक्रय पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई।

कृषि विभाग ने जिले के सभी आदान विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि उर्वरकों की बिक्री नियमानुसार पॉस मशीन के माध्यम से ही करें। साथ ही प्रतिष्ठान पर सभी आवश्यक दस्तावेज नियमानुसार संधारित रखें।

विभाग ने जिले के किसानों से भी अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे आवश्यक रूप से अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क करें। किसानों को उर्वरकों का अनावश्यक अग्रिम भंडारण नहीं करने की सलाह भी दी गई है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखना और बिक्री में अनियमितताओं पर नियंत्रण करना है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story