चित्तौड़गढ़ में परिवार के स्वास्थ्य और बदलती जीवनशैली से जुड़ी चुनौतियों पर जागरूकता के उद्देश्य से ‘एक शाम परिवार के स्वास्थ्य के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन चेतना मंच, राजस्थान शाखा के तत्वावधान में अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. एवं न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लि. के संयुक्त सहयोग से दीपावली मिलन समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

केशव माधव सभागार परिसर में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध नेचुरोपेथ एवं वेलनेस विशेषज्ञ अतुल शाह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान जीवनशैली और खानपान की आदतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज स्वास्थ्य बिगड़ने के प्रमुख कारणों में आवश्यकता से अधिक भोजन करना भी शामिल है। जरूरत से ज्यादा और अनियमित खानपान के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

अतुल शाह ने बदलती जीवनशैली का प्रजनन स्वास्थ्य एवं फर्टिलिटी पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े इन पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों सहित विमला सेठिया, बैंक निदेशक रणजीत सिंह नाहर, कल्याणी दीक्षित, हरीश चन्द्र आहूजा, प्रबन्ध निदेशक डॉ. वन्दना वजीरानी, ईश्वरदयाल सुहालका, सोहन लाल तनवानी, प्रकाश पटवारी, कैलाश देवडा, हेमन्त कुमार शर्मा, श्रीकान्त शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, दिनेश चन्द्र खण्डेलवाल, सत्यनारायण सिकलीगर एवं डॉ. ए.एल. जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह का संचालन डॉ. वजीरानी ने किया। इस अवसर पर जे.पी. जोशी, विनय शर्मा, रतन लाल बोहरा, ऋषभ सुराणा, कैलाश चन्द्र सोमानी, सुमन गौड, रवि अग्रवाल, अशोक गगरानी, मनवीर सिह, मोहन वजीरानी, सत्यनारायण काबरा, प्रहलाद राय हेडा एवं नरोत्तम सिंह सोलंकी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में खानपान, जीवनशैली और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर हुई चर्चा ने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के विषय को प्रमुखता से सामने रखा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story