चित्तौड़गढ़। भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेसवरैया के जन्म दिवस 15 सितम्बर को इंजीनियर दिवस जिला अभियन्ता समूह के तत्वावधान में जिले के अभियन्ताओं ने स्थानीय रिसोर्ट में सपरिवार हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि. आर.सी. शर्मा, सेवानिवृत मुख्य अभियन्ता विद्युत निगम ने डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेसवरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मंच पर मुख्य अतिथि का स्वागत इंजि. मुकेश बिड़ला, अध्यक्ष एवं इंजि. के.एम. जैन ने उपरना ओढ़ाकर किया। इंजि. भानुप्रकाश माथुर, अधि. अभि. सार्वजनिक निर्माण विभाग, इंजि. ओमप्रकाश वर्मा, अधि. अभि. विद्युत निगम, इंजि. गोपाल गोसाई, असाई ग्लास, इंजि. करणसिंह चौहान, जी.एम. अल्ट्राटेक, इंजि. अमित सुराना, हिन्दुस्तान जिंक, इंजि. मुकेश बिड़ला, बिरला सीमेन्ट के इंजि. भरत माहेश्वरी एवं इंजि. सुभाष पारीक, सचिव ने स्वागत कर मंचासीन कराया।

मुख्य अतिथि इंजि. आर.सी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स का समावेश कर विकास की गति बढ़ाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेसवरैया की जीवनी से प्रेरणा लेते हुए मेहनत, लगन, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कार्यों को करने पर बल दिया।

डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेसवरैया की जीवनी पर अनाया सोमवंशी ने प्रकाश डाला। उन्होंने इसे बहुत प्रेरणादायक एवं मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स इन्टीट्यूशन ऑफ इन्जीनियर्स कोलकाता की थीम पर इंजि. सुभाष पारीक ने प्रस्तुति दी।

अभियन्ता दिवस के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक, अल्ट्राटेक, विद्युत निगम, बिडला सीमेन्ट आदि उद्योगों एवं राजकीय संस्थानों के लगभग 50 अभियन्ताओं को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिवर्ष की भांति जिला अभियन्ता समूह, केसरबाई सोनी एज्यूकेशन फाउण्डेशन ट्रस्ट भीलवाड़ा एवं जिन्दल मार्बल प्रा. लि. द्वारा 11 हजार रुपये की छात्रवृति जरूरतमंद इंजि. अध्ययनरत छात्रों को मंच से प्रदान की गई।

जिला अभियन्ता समूह की आगामी वर्ष की कार्यकारिणी के लिए इंजि. आर.सी. जोशी ने सहायक अभियन्ता राजेन्द्र शर्मा को सचिव पद एवं अधिशाषी अभियन्ता राजेश बेदी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें इंजिनियर्स एवं उनके परिवारों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जिला अभियन्ता समूह के संस्थापक सदस्य इंजि. के.एम. जैन, आर.सी. जोशी, डी.एस. चौहान, राजेश बसवाल, गोपाल पुगलिया, निलेश माहेश्वरी, दीपक भट्ट, राजेन्द्र शर्मा, वी.के. दैय्या, नवीन अग्रवाल, बी.एल. राजवान, विवेक माथुर, अभिषेक गगरानी, परेश सोमवंशी, सायरा कुमारी एवं अभिषेक अग्रवाल ने सक्रियता से भाग लिया।

इंजि. कमलेश शर्मा, बिड़ला सीमेन्ट ने मंच संचालन किया। इंजि. राजेश बेदी ने हिन्दुस्तान जिंक, अल्ट्राटेक सीमेन्ट, आसाई ग्लास, बिरला सीमेन्ट एवं स्कॉलरशीप प्रदाताओं के साथ उपस्थित अभियन्ताओं व उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभियन्ता दिवस के आयोजन के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियन्ताओं का सम्मान, जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृति और आगामी वर्ष की कार्यकारिणी का गठन प्रमुख रूप से हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story