चित्तौड़गढ़ में ‘एक शाम रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन, जिला कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
चित्तौड़गढ़ में 1 अगस्त को मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर होने वाले ‘एक शाम रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम का पोस्टर जिला कलेक्टर ने विमोचित किया।

चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में पोस्टर विमोचन के दौरान (बाएं से दाएं) जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, अति कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ और युवा लोक कला संस्थान के प्रतिनिधि 'एक शाम रफ़ी के नाम' कार्यक्रम का पोस्टर प्रदर्शित करते हुए।
चित्तौड़गढ़ में आगामी 1 अगस्त को मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले ‘एक शाम रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम का पोस्टर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू एवं अति कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने विमोचित किया। यह कार्यक्रम म्यूजिक लवर्स ग्रुप एवं युवा लोक कला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गुलशन गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. मंजू एवं अति कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए युवा लोक कला संस्थान को बधाई दी। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति भी प्रदान की।
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक हेमंत सुहालका, संस्थापक केके शर्मा, प्रहलाद पाराशर, कैलाश चंद्र लोट, राजेश सिंह राव, अफ़ज़ल ख़ान, रेशम भोजवानी, ईशा कंवर भाटी, स्नेहलता पोखरना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला यह सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसके लिए तैयारियों का क्रम पोस्टर विमोचन के साथ औपचारिक रूप से आगे बढ़ गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
