चित्तौड़गढ़: दुर्गावाहिनी 13 अक्टूबर को निकालेगी भव्य शक्ति संचलन
विश्व हिन्दू परिषद और मातृशक्ति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया; पाडनपोल से कुमावतों के नोहरा तक निकलेगा मार्ग।

चित्तौड़गढ़ में आयोजित बैठक के दौरान एक हॉल में खड़ी महिलाएं।
चित्तौड़गढ़। आगामी दुर्गाष्टमी पर्व को लेकर विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बैठक नगर स्थित महावीर व्यायामशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में दुर्गाष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए शक्ति संचलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता दुर्गावाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता पांड्या, विहिप जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया एवं जिला मंत्री चंद्रशेखर सोनी ने की। लता पांड्या ने केंद्र की योजना एवं स्वरूप की जानकारी देते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
राधा काबरा एवं अंजलि सेन ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अक्टूबर को दुर्गावाहिनी द्वारा भव्य शक्ति संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन शहर स्थित पाडनपोल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कुमावतों के नोहरा पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा।
बैठक में शिवानी साहू एवं सपना कीर ने बहनों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में दुर्गावाहिनी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को शक्ति संचलन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
दुर्गाष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस शक्ति संचलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में अन्य व्यवस्थाओं के सहयोग के लिए योगेश दशोरा, बालमुकुन्द सोमानी, मोहित अरोड़ा, सुमित हेड़ा, अमन गौड़, आरुषि पांड्या, कामाक्षी सारस्वत, माया गोस्वामी, प्रीति मीणा, आरती प्रजापत, विशाखा सन्त, सुनीता गौड़, शीला भराडिया आदि की उपस्थिति रही।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
