चित्तौड़गढ़। दुर्ग स्थित श्री लक्ष्मीमाता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मीमाता मंदिर समिति दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हवन के बाद अन्नकूट का भोग लगाया गया। वहीं, श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

समिति सचिव सुनील कलंत्री ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट, भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में समिति अध्यक्ष सत्यनारायण आगाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल, राजेन्द्र भण्डारी, बालमुकुन्द वैष्णव, बद्रीलाल चांवला, कमल बिलोची, संजय चैचाणी, दिलीप जोशी, गोविन्द चांवला, रूपेश कलंत्री, पूर्णेश जैन, मनीष कालिया, अशोक जोशी, अमित सोमानी, मोहितसिंह, पुजारी किशनलाल शर्मा और अनिल शर्मा ने विस्तृत सहयोग किया।

श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से आयोजित भजन संध्या में विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियों से धार्मिक माहौल बना रहा। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों सभापति अनिल ईनाणी, गौरव त्यागी, प्रदीप काबरा, भोलाराम प्रजापत, हरीश गुरनानी और ाना लाल जी भूतडा का स्वागत किया गया।

भजन संध्या में संजय बंसल, दिनेशचन्द्र हेडा, विनायक उपाध्याय, विजयसिंह चौधरी, अनुराग काबरा, मुकेश उपाध्याय, हनुमान शर्मा, दुर्गेश मेनारिया, अनिल अग्रवाल, कमल तनवानी, राजू कंसल, ऋषि उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा, विजय द्विवेदी, खुशी जोशी और माही जोशी सहित मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। अन्नकूट महोत्सव, भजन संध्या और महाआरती के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story