ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी के बीच आमजन को राहत देने की दिशा में चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए राहगीरों के लिए शीतल पेयजल व्यवस्था का शुभारम्भ किया है। भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिससे तेज धूप में आवागमन करने वाले नागरिकों को सुविधा मिल सके।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपखंड अधिकारी बिनु देवल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम ने महासंघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर का व्यापारी वर्ग सदैव सामाजिक सरोकारों एवं आमजन की सहायता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड के सामने पहले प्याऊ का उद्घाटन किया गया है। साथ ही आवश्यकता के अनुसार आगे पेट्रोल पंप के पास तथा चामटी खेड़ा चौराहा पर भी ठंडे पेयजल के काउंटर लगाए जाने की योजना है, जिससे अधिकाधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में सुनील जागेटिया, सुनील कोठारी, ओमप्रकाश लड्ढा, सुरेश जैन, नंदलाल, बिलोची किरण डांगी, लोकेंद्र भड़कत्या, एवंत मेहता, शरद नामधर, प्रहलाद नामधर, गोविंद पटवा, राजेश सेठिया, मोहम्मद रफीक, मुकेश जाट, प्रमोद काबरा, प्रहलाद जागेटिया, हरीश गुरनानी, पिंटू मोदी, सतीश धुत, सुनील गोस्वामी, मुकेश वेद, विनोद चंडक, सत्यनारायण सुखवाल, मनीष बांगड़, लव पोखरना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में उभरकर सामने आई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story