चित्तौड़गढ़ में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी
महोत्सव समिति की बैठक में महारैली और महासभा की रूपरेखा तैयार, किला रोड से ऑडिटोरियम तक निकलेगी भव्य रैली, विभिन्न समितियां गठित।

चित्तौड़गढ़। संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की आगामी जयंती को ऐतिहासिक बनाने हेतु चित्तौड़गढ़ में उत्साह का वातावरण निर्मित हो चुका है। डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को समिति कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, रामेश्वर बैरवा, कमल मीणा, दिनेश सालवी एवं नारायण लाल खटीक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का महोत्सव समस्त समाजों एवं जिले के समस्त संगठनों का एक साझा और विशाल संगम होगा, जो अपनी भव्यता से जिले में अमिट छाप छोड़ेगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारी बतौर अतिथि शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, 14 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे किला रोड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10:30 बजे एक विशाल महारैली का आगाज़ होगा, जो प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जन-जन तक डॉ. अम्बेडकर के संदेशों को पहुँचाएगी। यह रैली इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम पर जाकर संपन्न होगी, जहाँ प्रातः 11:30 बजे से विशाल महासभा का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने हेतु बैठक में भोजन, जल व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रचार-प्रसार, महारैली प्रबंधन, आमसभा आयोजन, प्रशासनिक स्वीकृतियाँ तथा झंडे-बैनर व पोस्टर वितरण हेतु पृथक-पृथक जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान रविन्द्र बैरवा, रतनलाल सालवी, मनोहर मीणा, गोवर्धन लाल सालवी, खेमराज मीणा, रतनदेव मोहिल, प्रकाश रजक, अरूण धोबी, राजेन्द्र कुमार सालवी, नरेन्द्र कुमार लोठ एवं मनोज बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
