नई दिल्ली/चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले के विकास कार्यों ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) निधि के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित इस सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रस्तुत किए गए नवाचारों की व्यापक सराहना की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय खनन एवं कोयला मंत्री कृष्णा रेड्डी ने स्पष्ट किया कि डीएमएफ निधि का मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना है, ताकि इन क्षेत्रों के निवासियों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाया जा सके।

सम्मेलन के दौरान आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में चित्तौड़गढ़ जिले द्वारा लगाए गए स्टॉल ने विशेषज्ञों और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिले का प्रतिनिधित्व नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा और खनि विभाग से विशाल जोशी ने किया। स्टॉल पर विशेष रूप से 'एकलव्य ज्ञान केंद्र' पर आधारित एक प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म के माध्यम से यह दर्शाया गया कि किस प्रकार खनन प्रभावित और आकांक्षी क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री कृष्णा रेड्डी ने स्वयं चित्तौड़गढ़ के स्टॉल का सूक्ष्म अवलोकन किया और डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर एबीएफ राधाकिशन शर्मा ने जिले में क्रियान्वित हो रहे विभिन्न विकास कार्यों और उनके सकारात्मक परिणामों से मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से 'एकलव्य ज्ञान केंद्र' पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने इसे डीएमएफ निधि के प्रभावी, पारदर्शी और अनुकरणीय उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अन्य क्षेत्रों के लिए भी इसे प्रेरणादायी करार दिया। चित्तौड़गढ़ के इन प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता जिले में भविष्य के विकास कार्यों और खनन प्रभावित समुदायों के उत्थान के संकल्प को और अधिक बल प्रदान करती है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story