चित्तौड़गढ़ में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर डॉ. मंजू ने दिए सख्त निर्देश
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने सीसीटीवी कार्यशीलता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्वाचन नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए।

चित्तौड़गढ़ में ईवीएम वेयरहाउस के बाहर खड़े जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी।
चित्तौड़गढ़ में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन सामग्री के रखरखाव को लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी तेज रखने पर जोर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मंजू ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण और निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जाए। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच करने और वेयरहाउस की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास सहित निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। मासिक निरीक्षण के माध्यम से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों और निर्वाचन सामग्री के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
