दीपावली के नजदीक आते ही चित्तौड़गढ़ के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस, यातायात पुलिस और नगर परिषद अलर्ट मोड पर आ गए हैं। प्रशासन ने दुकानदारों और हाथ ठेला संचालकों को सड़क पर सामान फैलाने तथा अतिक्रमण करने से बचने की समझाइश देते हुए चेतावनी दी है कि निर्देशों की पालना नहीं करने पर विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रोशनी और खुशियों का पांच दिवसीय पर्व दीपावली अब 10 दिन शेष है। ऐसे में खरीदारी के लिए शहर के मुख्य बाजारों में नगरवासियों की आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारियों से नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नगर परिषद और यातायात पुलिस की टीमों ने बाजारों में व्यापारियों तथा हाथ ठेला संचालकों को समझाइश कर निर्धारित नियमों और सीमाओं में रहने की हिदायत दी।

इसी क्रम में बुधवार को यातायात पुलिस प्रभारी मोतीराम सारण मय जाप्ता, सभापति अनिल ईनाणी तथा नगर परिषद के अतिक्रमण दल प्रभारी देवेंद्र सिंह मय कार्मिकों ने शहर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान सुभाष चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, राणा सांगा बाजार और सेतु मार्ग सहित शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों और अन्य व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें त्योहार के दौरान सड़क पर सामान नहीं फैलाने तथा अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया।

अभियान के दौरान हाथ ठेला संचालकों को भी निर्देश दिए गए कि वे एक ही स्थान पर फल और अन्य सामान बेचने के बजाय घूमते हुए बिक्री करें, ताकि बाजारों में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस और प्रशासन ने व्यापारियों तथा ठेला संचालकों से आग्रह और अनुरोध के माध्यम से नियमों की पालना करने की अपील की।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समझाइश के बावजूद यदि कोई दुकानदार या हाथ ठेला संचालक निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले नगरवासियों की आवाजाही को देखते हुए अतिक्रमण पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story