सांवलिया दिव्यांग विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं
चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में विशेष बच्चों के लिए टारगेट थ्रो और दौड़ जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जहां विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी विशेष बच्चे।
उपस्थित अतिथि
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जितेन्द्र गढ़वाल अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताएं
संस्थापक सचिव ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि:
"सामाजिक न्याय दिवस पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विशेष बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिसमें टारगेट थ्रो, कुर्सी दौड़, चम्मच रेस, 100 मीटर दौड़ सम्मिलित थी।"
प्रतियोगिता के परिणाम
- टारगेट थ्रो (छात्रा वर्ग): प्रथम वृंदा चौहान, द्वितीय मंतशा कुरेशी रही।
- टारगेट थ्रो (छात्र वर्ग): प्रथम अनिल कुमावत, द्वितीय गोविंद जटिया रहे।
- कुर्सी दौड़: विष्णु भोई प्रथम तथा द्वितीय राजा मुनिया रहे।
- चम्मच दौड़: प्रथम हरिओम कीर, द्वितीय अमन शेख रहे।
- 100 मीटर दौड़: प्रथम किशन तेली, द्वितीय मोहम्मद गुलफाम रहे।
समापन एवं सम्मान समारोह
समापन समारोह में सभी विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के विशेष शिक्षक एवं मूक-बधिर विद्यार्थी, बौद्धिक दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
