चित्तौड़गढ़। जिला पावर लिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में 7वीं चित्तौड़गढ़ जिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग एवं ओपन डेड लिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


विजेताओं की घोषणा: स्ट्रोंग मेन एवं वुमेन ऑफ मेवाड़

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित खिलाड़ियों को विशेष उपाधियों से घोषित किया गया:

  • मनीष मंडोवरा: स्ट्रोंग मेन ऑफ मेवाड़
  • अंशु वर्मा: स्ट्रोंग वुमेन ऑफ मेवाड़
  • मुबारिक हुसैन: स्ट्रोंग मेन ऑफ चित्तौड़गढ़
  • माया कंवर सोलंकी: स्ट्रोंग वुमेन ऑफ चित्तौड़गढ़

ओपनिंग सेरेमेनी एवं मुख्य अतिथि

रवि बैरागी ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपनिंग सेरेमेनी के दौरान मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, अनिल ईनाणी, गौरव त्यागी, प्रदीप लड्ढा, रवि विराणी, पूरणसिंह राणा एवं मोनू सलूजा रहे।

इस दौरान सांसद जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा:

"यह पावर लिफ्टिंग एक बढ़िया गेम है, जिसमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यहाँ के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनकी ओर से जो भी सहयोग बनेगा वो मेरे द्वारा किया जाएगा।"

प्रतियोगिता के दौरान जज मुकेश कुमावत, हर्ष कोली एवं संजय भी मौजूद रहे। संघ की प्रबन्धन टीम में सुरभि वैष्णव का सहयोग रहा।


समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि निम्नलिखित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे:

  • शैलेन्द्र झंवर: जिलाध्यक्ष, कुश्ती संघ
  • जगदीशचन्द्र मेनारिया: युवा प्रदेश अध्यक्ष, विप्र सेना
  • राजेन्द्र गगरानी: कोषाध्यक्ष, जिला कुश्ती संघ

आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

जिला पावर लिफ्टिंग संघ के सीनियर व मास्टर खिलाड़ी 14 व 15 फरवरी को उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story