मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में सतपुड़ा की माही मेनारिया ने प्रथम स्थान पाया
चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत विकसित भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में सतपुड़ा की माही मेनारिया प्रथम रहीं। हिमानी मेनारिया द्वितीय और मंतशा तृतीय स्थान पर रहीं।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ की जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र और शिक्षक स्कूल परिसर में ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं.
चित्तौड़गढ़। राबाउमावि चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत विकसित भारत’ आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राउमावि सतपुड़ा की माही मेनारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक घनश्याम गौड़ ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें चित्तौड़गढ़ एवं बड़ी सादड़ी ब्लॉक से 3-3 तथा राशमी ब्लॉक से 2 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में माही मेनारिया, राउमावि सतपुड़ा ने प्रथम, हिमानी मेनारिया, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़ी सादड़ी ने द्वितीय तथा मंतशा, पीएम राउमावि बड़ी सादड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः ट्रॉफी सहित 2100, 1100 एवं 500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य चंद्रकांता राठौर ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता की प्रभारी उपप्रधानाचार्य भंवर कंवर तंवर रहीं। निर्णायक के रूप में किशनलाल खटीक, शीतल पुरोहित एवं गोपेश कुमार ने सेवाएं दीं। जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में माही मेनारिया ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
