बोहेड़ा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स महाकुंभ संपन्न, त्रैष्ठा और सोलिया विद्यालय बने चैंपियन
बोहेड़ा में 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 869 खिलाड़ियों ने भाग लिया। त्रैष्ठा और सोलिया विद्यालय ने जनरल चैंपियनशिप जीती, जबकि कन्हैयालाल कालबेलिया और अतालिया युसुफ को बेस्ट एथलीट चुना गया।

तस्वीर में दिख रही बोहेड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान अतिथियों और अध्यापकों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है।
बड़ी सादड़ी। बोहेड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के 869 खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग की जनरल चैंपियनशिप त्रैष्ठा विद्यालय और छात्रा वर्ग की जनरल चैंपियनशिप सोलिया विद्यालय ने जीती। छात्र वर्ग में जलकी का खेड़ा के कन्हैयालाल कालबेलिया और छात्रा वर्ग में जैन गुरुकुल चित्तौड़गढ़ की अतालिया युसुफ को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता के दौरान लंबीकूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तस्तरी फेंक और विभिन्न दूरी की दौड़ सहित कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य निर्णायक सोमेश त्यागी के अनुसार, लंबीकूद के छात्र वर्ग में सिंगोला के देवकरण पुर्बिया प्रथम, जलकी खेड़ा के कन्हैयालाल कालबेलिया द्वितीय और पीएम श्री बोहेड़ा के शिवांश सोनी तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में कांटी की दिव्या तेली ने प्रथम, जैन गुरुकुल चित्तौड़गढ़ की अतालिया युसुफ ने द्वितीय और सिंगोला की राधिका पुर्बिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक के छात्र वर्ग में कांटी के सुनील बैरवा प्रथम, सरोपा के रोहन शर्मा द्वितीय और महाराजा पब्लिक स्कूल, नेवरिया के मंदीप सिंह तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सोलिया की कुंजिका शर्मा प्रथम, इसी विद्यालय की लीला सालवी द्वितीय और चैतन्य टेक्नो स्कूल, चित्तौड़गढ़ की कनिष्का जाट तृतीय स्थान पर रही।
तस्तरी फेंक के छात्र वर्ग में जलकी का खेड़ा के कन्हैयालाल कालबेलिया प्रथम, नन्नाणा के रोहित मेघवाल द्वितीय तथा नन्नाणा के दीपक सिंह और सरोपा के रोहन शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सोलिया की लीला सालवी प्रथम, एलकेएसईसी निंबाहेड़ा की विधिकंवर द्वितीय और जलकी का खेड़ा की काजल तृतीय रही।
ऊंची कूद के छात्र वर्ग में लक्ष्य सेंट्रल अकादमी, बस्सी के चिन्मय तिवाड़ी प्रथम, सेमलिया के सांवर भारती गोस्वामी द्वितीय और जेजीएम गुरुकुल, ताणा के आदित्य गिरी तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में सिंगोला की राधिका पुर्बिया प्रथम, कांटी की दिव्या तेली द्वितीय और लक्ष्य सेंट्रल अकादमी, बस्सी की आराध्या तेली तृतीय स्थान पर रही।
दौड़ की स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। 100 मीटर छात्र वर्ग में जलकी का खेड़ा के कन्हैयालाल कालबेलिया प्रथम, निर्मल बंजारा द्वितीय और बोहेड़ा के शिवांश सोनी तृतीय रहे। 200 मीटर में करण बंजारा प्रथम, दिलखुश तेली द्वितीय और तनीष लालवानी तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में करण बंजारा ने प्रथम, जियांश साहू ने द्वितीय और ईश्वर लाल मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में निर्मल बंजारा प्रथम, नारायण लाल भील द्वितीय और शिवशंकर मइड़ा तृतीय रहे। 4×100 मीटर रिले दौड़ में सिंगोला प्रथम, भेरठा द्वितीय और जलकी का खेड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोलिया की राधिका माली प्रथम, कांटी की दिव्या तेली द्वितीय और नेवरिया की टीना सालवी तृतीय रही। 200 मीटर में अतालिया युसुफ प्रथम, टीना सालवी द्वितीय और प्रियंका मीणा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में अतालिया युसुफ ने प्रथम, ललिता सालवी ने द्वितीय और मनीषा कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में गुंदलपुर की प्रियंका मीणा प्रथम, ललिता सालवी द्वितीय और मनीषा कंवर तृतीय रही। 4×100 मीटर रिले दौड़ में सिंगोला प्रथम, सोलिया द्वितीय और बड़वल तृतीय स्थान पर रहा।
समापन समारोह में प्रतियोगिता संयोजक सुभाष चंद्र बुनकर, बोहेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी, शारीरिक शिक्षक वाकपीठ के जिला अध्यक्ष तिलकेश आचार्य, प्रतियोगिता प्रभारी कैलाश चंद्र मालू, सेवानिवृत्त अभियंता सुंदरलाल मालू, मुकेश कुमार मालू, मुख्य निर्णायक सोमेश त्यागी, पारस टेलर, पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र खटीक, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, नटवर लाल शर्मा, उदय लाल सालवी, व्याख्याता गोविंद सिंह शक्तावत, विजय सिंह सारंगदेवोत, प्रधानाध्यापिका मंजू कुमावत, परशराम मीणा और आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। रवि खोईवाल, मोहसिन, रमेश चंद्र खटीक और हरिकिशन खटीक सहित कई लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पारस टेलर ने किया।
चार दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजन समिति, शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों, विद्यालय स्टाफ और सहयोगकर्ताओं का योगदान रहा। खिलाड़ियों के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं में भामाशाहों ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के समापन के साथ बोहेड़ा के खेल मैदान पर चार दिनों से जारी खेल गतिविधियां संपन्न हुईं। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और विद्यालयों की उपलब्धियों के साथ प्रतियोगिता ने जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
