चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह का निरीक्षण, स्पंदन योजना से स्वास्थ्य जांच
तीन माह चलने वाले स्पंदन अभियान के तहत हर महीने पहले और तीसरे सप्ताह डॉक्टरों की टीम जांच करेगी तथा निशुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी।

चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह निरीक्षण के दौरान विधिक सहायता और सुविधाओं की समीक्षा करते अधिकारी व कर्म।
चित्तौड़गढ़। जिला कारागृह में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सक्रियता दिखाते हुए निरीक्षण और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक ने शुक्रवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं, विधिक सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागृह के रसोईघर, बैरक, शौचालय और स्नानागार का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। इसके साथ ही बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए संचालित बंदी विधिक सहायता क्लिनिक के रजिस्टर की जांच की और लीगल हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।
योगिता पारीक ने बंदियों को जेल में संचालित विधिक सहायता क्लिनिक की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी बंदी की ओर से कोई वकील पैरवी नहीं कर रहा है अथवा उसे निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वह विधिक सहायता क्लिनिक के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। जिन बंदियों के जमानत आवेदन हो चुके हैं, उनके परिजनों से संपर्क कर जमानती पेश करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जेलों में निरुद्ध बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से संचालित अभियान के तहत जिला कारागृह में मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर उपचार तथा गंभीर बीमारियों की पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान सांवरिया अस्पताल की चिकित्सा टीम, कारागृह के जेलर और पीएलवी अशरीन सहित अन्य उपस्थित रहे।
स्पंदन योजना के तहत 21 चिकित्सकों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक के निर्देशन में जिला कारागृह में स्पंदन योजना के तहत बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्पंदन ए प्रिजन हेल्थकेयर अभियान की पालना में जिला स्तर पर 21 चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। इस टीम ने जिला कारागृह में निरुद्ध बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह अभियान 3 माह तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय सप्ताह में चिकित्सकों की टीम कारागृह पहुंचकर बंदियों की स्वास्थ्य जांच करेगी।
इस अवसर पर प्राधिकरण सचिव ने कारागृह का निरीक्षण भी किया। अभियान के माध्यम से जेलों में बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों की रक्षा करने, नियमित जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के साथ गंभीर बीमारियों की पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मेडिकल शिविर के दौरान सांवरिया अस्पताल की चिकित्सा टीम और कारागृह के जेलर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
