प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला संगठन में आगामी गतिविधियों को आयोजित करने एवं रीति नीति को लेकर गुरुवार को जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कपासन एवं बेगू विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मंडल एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों की वन टू वन बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।


संगठन में जवाबदेही और अनुशासन

जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्षों से संबोधित करते हुए कहा कि — "अब जिले में कोई भी पदाधिकारी बिना काम किये पद पर नहीं रहेगा, प्रत्येक पदाधिकारी के काम की जिम्मेदारी निश्चित होगी, प्रत्येक मंडल ब्लॉक एवं नगर में एजेंडे के साथ बैठक आयोजित होगी, जिसमें लिए गए प्रस्ताव एवं निर्णय को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी भी निश्चित होगी।"

लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वालों पदाधिकारी पद से हटाए जाने की कार्रवाई होगी। मंडल नगर ब्लॉक एवं जिले से एक-एक प्रशिक्षक तैयार होंगे जो अपने क्षेत्र के प्रत्येक पदाधिकारी को प्रशिक्षित करेंगे।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य निर्देश

  • प्रशिक्षण के दौरान बैठक आयोजन में मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
  • कार्यकारिणी पदाधिकारी, चयन पदाधिकारी का कार्य निश्चित करने एवं बूत से पंचायत एवं जिले तक संगठन को मजबूती से खड़ा करने हेतु कार्यक्रम निश्चित कर उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए।
  • वन टू वन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने सोशल मीडिया कर्मी तैयार करने व गतिविधियों की रिपोर्ट गूगल फॉर्म से जिलाध्यक्ष तक भेजने संबंधित निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य पदाधिकारी

इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:

  • पीसीसी सचिव डॉ ललित बोरीवाल
  • दिनेश चाष्टा
  • महिला कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा पुरोहित
  • नारायण जाट, कालूराम भील, परमेश्वर जाट, पारस जैन, रवीन्द्र सिंह
  • कपासन एवं बेगू विधानसभा क्षेत्र से मंडल, ब्लॉक, नगर अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण की ट्रेनिंग लेने वाले प्रशिक्षक।
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story