चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र का दौरा कर विद्यालयों, छात्रावासों और नगर निकाय आम चुनाव-2026 के मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, भोजन और आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने लक्ष्मीपुरा, मंडा और गुलफसार सहित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई, नवीन निर्मित कक्षों तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डॉ. मंजू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास और सावित्रीबाई फुले राजकीय महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, भोजन और आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने छात्रावासों में अनुपयोगी एवं पुरानी सामग्री को नियमानुसार नीलाम करने, आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने तथा लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोईघर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया।

मतगणना स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

नगर निकाय आम चुनाव के मद्देनजर जिला कलक्टर ने नगर परिषद कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सुरक्षा, कार्मिकों की सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और तैयारियों का जायजा लिया।

डॉ. मंजू ने उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर निकाय चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय रखते हुए व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं के साथ चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों को भी समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरा करने पर जोर दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story