विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के आग्रह पर जिला क्लब का दल विधानसभा पहुंचा
विधायक की अगुवाई में जिला क्लब संस्थान के 35 सदस्य विधानसभा की कार्यवाही देखेंगे और मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से सद्भावना चर्चा करेंगे।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के विशेष आग्रह पर विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे जिला क्लब संस्थान चित्तौड़गढ़ के 35 सदस्यीय दल के सदस्य।
भ्रमण का आयोजन और नेतृत्व
अनंत समदानी ने बताया कि "विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के विशेष आग्रह और संस्थान अध्यक्ष जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं उपाध्यक्ष भारत महेश्वरी के नेतृत्व में विधानसभा भ्रमण हेतु जिला क्लब संस्थान के 35 सदस्यों का दल बस द्वारा रवाना हुआ।"
विधानसभा कार्यवाही और मुलाकात
विधायक आक्या की अगुवाई में उक्त दल आज प्रातः 11 बजे विधानसभा की सीधी कार्रवाई को देखते हुए विधानसभा भ्रमण करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, अन्य मंत्री गण व विधायक से मुलाकात कर सद्भावना चर्चा करेगा।
भ्रमण दल के सदस्य
संस्थान के उक्त दल में निम्नलिखित आजीवन सदस्य शामिल हैं:
- जेपी भटनागर, अंबालाल श्रीमाल, दीपक पथरिया
- कृष्ण गोपाल व्यास, प्रदीप काबरा, रमेश चंद्र काबरा
- फतेह सिंह देवपुरा, गोपाल लाल जागेटिया, सी पी शर्मा
- दिनेश आंचलिया, सुनील मालीवाल, नीरज निगम
- नीरज अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, देव शंकर झा
- गोविंद सिंह राव, सुनील तेली, गोपाल चोपड़ा
- सौरभ सोमानी, गजेंद्र सिंह जादौन, पंकज जैन
- अरविंद वैष्णव, राजेंद्र शर्मा, प्रणव पथरिया, अमनदीप सिंह
उक्त सभी सदस्य भ्रमण हेतु रवाना हुए।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
