चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत पालका में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ को अनेक विकास कार्यों की सौगात मिली है। प्रत्येक गांव में आमजन की मांग के आधार पर प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

प्रशासक नैनसिंह मीणा ने बताया कि विधायक आक्या ने ग्राम पंचायत पालका में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें राउमावि पालका में डीएमएफटी फंड से निर्मित दो कक्षा-कक्ष, पीएमश्री मद से विद्यालय में निर्मित तीन कमरे शामिल हैं।

इसके अलावा ग्राम सियालिया में खुले बरामदे और सीसी रोड तथा ग्राम मेघपुरा व सुवावा में खुले बरामदे के कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम में बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, मंडल महामंत्री रामगोपाल ओझा, प्रधानाचार्य नवीन दशोरा, किशनलाल सुथार, नंदलाल धाकड़, रतन भंवर सिंह, कालुसिंह, प्रेम भोई, दिनेश धाकड़, कैलाश गुर्जर, उदयराम पटेल, बहादुर धाकड़, भैरूलाल धाकड़, कालु धाकड़, भैरूलाल नायक, सम्पत शर्मा, रतन डालु, श्यामलाल रेगर, लादु धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए इन विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ ग्राम पंचायत पालका क्षेत्र में विद्यालयी सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े कार्य आमजन को समर्पित किए गए।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story