चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की ग्राम माताजी की पाण्डोली के विभिन्न गांवों में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया। लालचंद गुर्जर ने बताया कि माताजी की पाण्डोली में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से निर्मित सामुदायिक भवन, पंचायत भवन चारदीवारी कार्य व नाला निर्माण कार्य, राउमावि पाण्डोली में कक्षा कक्ष निर्माण कार्य व खेल मैदान, विकास कार्य एवं खुला बरामदा जनता को समर्पित किया गया।

विभिन्न गांवों में हुआ विकास कार्यों का लोकार्पण

नगर विकास न्यास द्वारा कालबेलिया बस्ती सुठमाल में निर्मित सीसी रोड, मुन्दा बावजी स्थान से निर्मित सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य तथा झातलामाता में धनेतखुर्द मार्ग की ओर निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण विधायक आक्या द्वारा किया गया। इसी कड़ी में राउप्रावि मांदलदा में कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य सहित साकड़ो की कुड़ी व खाकल बावजी स्थान के पास जीएलआर टंकी निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।

इन कार्यों की रखी गई आधारशिला

लोकार्पण के साथ ही विधायक ने कई नवीन कार्यों का शिलान्यास भी किया। माताजी की पाण्डोली में मुख्य सड़क से रामदेव मंदिर तक सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य, भारत निर्माण सेवा केंद्र के ऊपर अटल ज्ञान केंद्र, खुंला बरामदा व छत विस्तार कार्य तथा गेरवानी माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे उपस्थित

इस अवसर पर भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, हर्षवर्धन सिंह, दिनेश शर्मा, राजु सुखवाल, गायत्री जोशी, रतन सुथार, प्रेम बाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story