चित्तौड़गढ़ जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। यह अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में नगर पालिका और पंचायतीराज विभागों के समन्वय और सहयोग से एंटी लार्वा और मच्छररोधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

6 अक्टूबर 2026 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सीएमएचओ डॉ. ताराचन्द गुप्ता ने बताया कि मानसून के दौरान और उसके बाद डेंगू, मलेरिया तथा चिकनगुनिया के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार डेंगू के केस अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर माह में पाए जाते हैं। इस अवधि में मच्छरों की ट्रांसमिशन श्रृंखला को तोड़ने के लिए मच्छररोधी गतिविधियां आवश्यक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में 5 से 31 अक्टूबर तक स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का तीसरा चरण चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर, आशा, एएनएम और सीएचओ की क्षेत्रानुसार सर्वे टीम नियुक्त की जाएगी। एमपीडब्ल्यू, एलएचवी, पीएचएम और अन्य सुपरवाइजरी स्टाफ की सुपरवाइजरी टीम नियुक्त की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम घर-घर जाकर सोर्स रिडक्शन, एन्टी-लार्बल, एन्टी-एडल्ट और आईईसी/जागरूकता गतिविधियां करेगी। इस दौरान बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिका भी बनाई जाएगी।

डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. पुनीत कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान टीमें घर-घर जाकर बुखार के रोगियों का सर्वे करेंगी। एन्टोमोलॉजिकल सर्वे किया जाएगा। हाउस इंडेक्स और ब्रेटू इंडेक्स की नियमित मॉनिटरिंग भी होगी। नगर निगम से समन्वय स्थापित कर समस्त सेनेटरी इंस्पेक्टर को लार्वा का डेमोन्स्ट्रेशन दिया जाएगा। एन्टी-लार्वल गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सोर्स एन्टी-लार्वल, आईईसी रिडक्शन और एन्टी-एडल्ट गतिविधियों की रिपोर्टिंग मरूधर ऐप के माध्यम से होगी। जन समुदाय में जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

स्थानीय निकाय शहरी क्षेत्र में और पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्र में नालियों तथा गंदे पानी के स्रोतों में एमएलओ डलवाएंगे। घर के बाहर पड़ी टंकी और अन्य पानी के स्रोतों की साफ-सफाई कराई जाएगी। नालियों की सफाई होगी और फोगिंग कराई जाएगी। सड़क पर बने हुए गड्ढे भरवाए जाएंगे। जिन घरों में मच्छर के लार्वा मिलेंगे, वहां नियमानुसार नोटिस और चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

बड़े-बड़े जल निकायों की साफ-सफाई होगी। इनमें उगने वाली अनावश्यक वनस्पतियों की साफ-सफाई और कटाई भी की जाएगी। खाली पड़े प्लॉटों में गंदगी और एकत्रित पानी हटाने की जिम्मेदारी भी इन विभागों पर रहेगी। कचरा संग्रहण हूपर के माध्यम से जागरूकता माइकिंग की जिम्मेदारी भी रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्त सेनेटरी इंस्पेक्टर को लार्वा के डेमोन्स्ट्रेशन और एन्टी-लार्वल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएचएस (पीएचएम) और सेनेटरी इंस्पेक्टर आपस में समन्वय स्थापित कर सफाई कर्मचारियों को लार्वा प्रदर्शन और एन्टी-लार्वल गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इस तरह 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में घर-घर सर्वे से लेकर जल स्रोतों की सफाई, लार्वा नियंत्रण, फोगिंग और जन जागरूकता तक की गतिविधियां समन्वित रूप से संचालित की जाएंगी।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story