चित्तौड़गढ़: सहकारी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, 1 अप्रैल से पूर्ण तालाबंदी की चेतावनी
लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मांगे नहीं मानने पर विधानसभा घेराव और रसद आपूर्ति ठप करने का लिया निर्णय।

चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को लंबित मांगों के समर्थन में "ढोल बजाओ सरकार जगाओ" रैली निकालते राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य।
चित्तौड़गढ़। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देशानुसार अपनी लम्बित मांगों व समस्याओं के निराकरण को लेकर किये जा रहे कार्य बहिष्कार व ज्ञापन की श्रृंखला में प्रदेश स्तरीय दिशा निर्देशों के तहत मंगलवार को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति यूनियन जिला इकाई जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कलेक्टर, जिला रसद अधिकारी एवं उप रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपें गये। शक्तावत ने बताया कि गत 27 फरवरी से कार्य बहिष्कार निरंतर जारी है।
मांगों पर अड़े कर्मचारी और आगामी आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन में पूर्ववर्ती मांगों को दोहराते हुए अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी रखे जाने के निर्णय से प्रशासन को अवगत कराया गया है। 31 मार्च तक मांगे नहीं मानी जाती है तो एक अप्रैल से पूर्ण तालाबंदी के साथ ही विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसी के साथ यह स्पष्ट किया गया है कि राशन सामग्री, खाद बीज एवं समर्थन मूल्य खरीद कार्य भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और केन्द्रीय बैंक तक रैली
इस दौरान कर्मचारियों द्वारा अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कलेक्ट्रेट पर ढोल बजाया गया और केन्द्रीय बैंक तक रैली निकाली गई। चित्तौड़गढ़ में राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अपनी लम्बित मांगों को लेकर "ढोल बजाओ सरकार जगाओ" के तहत यह प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति
इस मौके पर अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, बरदीचंद, राजू लाल, सुरेंद्र सिंह, प्रकाशचंद्र, किशन नाथ, पुष्करलाल, शंकर लाल, हेमेन्द्रसिंह, रामरतन जाट, भंवर सिंह, रामेश्वर लाल, जयराज, भगत सिंह, उदयलाल, काशीराम, हीरालाल, टाइगर, श्रवणलाल, हरीश, सत्यनारायण, जितेन्द्रसिंह, भेरूलाल, राजेन्द्र सिंह, इन्दरसिंह, मन्नूदेव, रामरतन तथा देवाराम सहित जिले के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सभी मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
