वोट बचाओ देश बचाओ: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
चित्तौड़गढ़ में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

चित्तौड़गढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया।
चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने संयुक्त रूप से ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत भाजपा की केंद्र सरकार एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से किला रोड स्थित अंबेडकर साहब की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं घटक दलों के मुख्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं उनकी तिकड़ी ने गैरकानूनी तरीकों से एसआईआर के बहाने 13 करोड़ नागरिकों के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। उन्होंने बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में भाजपा को सत्ता तक पहुंचने में मदद करने का आरोप लगाते हुए इसे देश के लोकतंत्र को कुचलने का कृत्य बताया। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से देश के लोकतांत्रिक आधार को गंभीर क्षति पहुंची है। इन कारणों से देश के नागरिकों का चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर विश्वास ही उठ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लोकतंत्र को बर्बाद करने के कुकृत्य में मोदी और उनकी टीम तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए यह षड्यंत्र के तहत किया गया है।
इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस ने इसकी घोर निंदा करते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और उन्हें पदमुक्त नहीं किया जाता, तब तक गठबंधन एवं कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तर और मंडल स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार के दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में भी मनाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी जंतर-मंतर पर केवल शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे, लेकिन उन्हें मोदी की एजेंसियों द्वारा जबरन पुलिस की गाड़ी में डालकर थाने ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह मोदी सरकार देश की बात करने वालों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप रही है। कांग्रेस इस तरह के कृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में ब्लॉक और मंडल स्तर पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इस सरकार को जगाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रंजना शर्मा, करण सिंह सांखला, उत्सव भाणावत, पृथ्वीराज गुर्जर, अजय लोट, दिनेश गुर्जर, गणपत पुरी, धर्मेंद्र मुंदड़ा, शिल्पन साहू, हीरालाल गुर्जर, दिनेश अहीर, राशिद सागर, नासिर खान, प्रिंस बाबेल, भेरू लाल गुर्जर, गोवर्धन आंजना, प्रभु रेगर, कालूराम भील, विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन लोहार, दिनेश शर्मा, गोविंद कोठारी, सुखराज, विनोद लढ्ढा, लक्ष्मण सिंह सांखला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
