चित्तौड़गढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन कर देश के विकास में उनके योगदान और विचारों को याद किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश को विकसित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने कई कारखानों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों और बड़े-बड़े बांधों का निर्माण करवाया।

सिसोदिया ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश की कानून व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सेना एवं पुलिस की स्थापना की। अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी तथा देश को विकास की दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्श और मूल्य आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके विचारों और देश निर्माण में दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में अहसान पठान, अजय लोट, शिल्पन शाहू, नासिर खान, इम्तियाज हुसैन, विनोद लड्ढा, लक्ष्मी नारायण कुमावत, पार्षद रेहना हसन, वासु लोट, अनिल सेठी, चक्षु शर्मा, परवीन, मनीष सुथार, फरमान अली, गोटू, आशीष त्रिवेदी, युवराज सिंह चौहान, इरफान खान, प्रतीक जाजू, इमरान छीपा, जमील लोहार, फतह लाल, आनन्द कुमावत, राजेश रेगर, अमान असरफी, सुरेश रेगर, सोनू छापरवाल, फारूक नीलगर, जितेंद्र मीणा और मुकेश मेनारिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated On
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story