जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।

प्रमुख उद्बोधन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि: "गांधी पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी थे। गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम और मानवता के मूल्य का उदाहरण है। उन्होंने अपने आदर्शों और संघर्ष के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई और विश्व को शांति का मार्ग दिखाया। उनका संपूर्ण जीवन देश एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा।"

विचार गोष्ठी में संबोधन करने वाले अन्य नेता:

  • सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, करण सिंह सांखला।
  • दिनेश चाष्टा, प्रमोद मोदी और संजय राव।

उपस्थित कांग्रेसजन (जिला कार्यालय)

कार्यक्रम में अहसान पठान, इम्तियाज हुसैन, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, विनोद लड्ढा, रमेश लढ्ढा, देवेंद्र सालवी, उस्मान गनी, मोहम्मद फारूक, गजानंद गुर्जर, आशीष त्रिवेदी, फिरोज खान, सफीना खान, सना खान, प्रभु रेगर, राजेंद्र पालीवाल, मनीष शर्मा, नारायण पुरोहित, तन्वी सरगरा, धर्मेंद्र मूंदड़ा, कृष्ण जाट, पायल, मधु गोस्वामी, वर्षा बेरवा, लीलाबाई सूरज, निर्मल जैन, चक्षु शर्मा, शिल्पा साहू, अजय लोट, गोटू अली, वासु बरेट, प्रताप सिंह, दीपक डांगी, गुलशेर खान, लियाकत मंसूरी, मोहम्मद मुस्तफा, हरीश सुवालका, पवन मेडतवाल, मुबारक खान, नरेंद्र लोहार, रेहान मंसूरी, विशाल खटीक, महेश धनगर, इकबाल, पृथ्वी खटीक, शुभम, सुनील शर्मा, नासिर खान, हीरा उस्ताद, जितेंद्र मीणा आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।

गांधी वाटिका में श्रद्धांजलि व शांतिपूर्ण धरना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल की गांधी वाटिका में बापू की प्रतिमा के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण द्वारा सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व एवं विधानसभा प्रभारी संदीप पुरोहित की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया।

धरने का मुख्य केंद्र:

  • यह आयोजन अहिंसा, संवैधानिक मूल्यों एवं मनरेगा मज़दूरों की सक्रिय सहभागिता पर केंद्रित रहा।
  • साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल की धुन के साथ महात्मा गांधी को याद कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता (गांधी वाटिका)

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, अनिल सोनी, विक्रम जाट, रणजीत लोट, रमेशनाथ योगी, कैलाश पंवार, नगेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद शर्मा, कमल गुर्जर, राजेश सोनी, महेश काकानी, मोहन सिंह भाटी, रविराज सिंह जाड़ावत, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, गणेशलाल जाटोलिया, शंभूलाल प्रजापत, गेहरूगिरी गोस्वामी, राकेश घारू, नवीन तंवर, ललिता रैगर, शंकर सेन, पिंटू विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम और मानवता के मूल्य का उदाहरण है, जिन्होंने अपने आदर्शों के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story