चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट चौराहे पर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ महानरेगा बचाओ संग्राम के सम्बन्ध में धरना प्रर्दशन किया गया।


भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र विरोध का संकल्प

सिसोदिया व राजेन्द्र सिंह विधूड़ी ने कहा कि भाजपा के इस मनसूबे को कांग्रेसजन कभी पूरा नहीं होने देंगे। जिले में उग्र विरोध किया जायेगा, अगर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को जेल जाना पड़े तो भी जायेगे लेकिन रोजगार गारंटी योजना को कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा:

"जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से विकास रुक गया और केवल नाम बदलना व देश की सम्पति को बेचना यही हो रहा है। देश की दिशा व दशा दोनों बेहाल है।"

मनरेगा: एक क्रांतिकारी कदम

नेताओं ने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह द्वारा 20 साल पहले संसद मे मनरेगा कानून आम राय से पास किया गया था। यह एक ऐसा क्रांति कारी कदम था जिसका फायदा करोडो ग्रामीण परिवार को मिला था। खास तौर पर वंचित, शोषित, गरीब और अति गरीब लोगो के लिए रोजी रोटी का जरिया बना। कांग्रेस का मनरेगा को लाने और लागू करने में बड़ा योगदान था, लेकिन ये पार्टी से जुडा मामला कभी नहीं था। ये देश हित और जन हित से जुडी योजना थी।


आंदोलन का विस्तार और जन भागीदारी

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन सभी ब्लॉक मंडल एवं पंचायत व वार्ड स्तर पर भी दिए जायेंगे ताकि इस सरकार की नींद उड़ सके।

  • धरने को संबोधित करने वाले प्रमुख नेता: बद्री लाल जाट, पीयूष त्रिवेदी, डॉ ललित बोरीवाल, रंजना शर्मा, परमेश्वर कुमार जाट, लाल सिंह जाट, करण सिंह सांखला, सुमंत सुवालका, प्रमोद मोदी, दिनेश चाष्टा, गौतम विजयवर्गी, संजय राव, सना खान, शानू खान, पिंकी, दिनेश गुर्जर, अरुण कंडारा, इम्तियाज हुसैन, दिनेश शर्मा, दिलीप चौधरी, सुनील चौहान, गोपाल सालवी, देवेन्द्र सालवी, पवन मेडतवाल, पप्पू चोपड़ा, कमलेश शर्मा, भगवान लाल अहीर एवं शुभम् शर्मा।
  • संचालन: कार्यक्रम का संचालन अहसान पठान ने किया।
  • उपस्थिति: इस दौरान जिले के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित नरेगा से जुड़ी श्रमिक महिलाएं भी मौजूद रही।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story