चित्तौड़गढ़। राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही प्रत्याशियों के चयन और स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के मुद्दे पर नेताओं ने अपने विचार रखे।

बैठक में ऋत्विक मकवाना ने जिले के सभी प्रमुख नेताओं से चर्चा कर आगामी पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए रायशुमारी की। उन्होंने सभी नेताओं को जिला परिषद एवं पंचायत समिति की जवाबदेही सौंपी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए गठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की जानकारी दी गई। बताया गया कि कमेटी आपस में बैठक कर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रत्याशियों का चयन करेगी।

बैठक में जिला प्रभारी हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, राजेंद्र सिंह विधूड़ी, बद्रीलाल जाट जगपुरा, शिवदयाल शर्मा, भेरूलाल चौधरी, पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल, अमृतलाल जैन, दिनेश चाष्टा, रविंद्र सिंह राणावत और गौतम विजय वर्गीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नेताओं ने पंचायत राज चुनाव को लेकर कहा कि प्रत्याशी जीताऊ और मजबूत होना चाहिए। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को मौका मिलना चाहिए। जिस वार्ड का प्रत्याशी हो, सबसे पहले उसी क्षेत्र के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सभी नेताओं ने मिलकर जिला परिषद बोर्ड और पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की बात कही।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की जिला स्तरीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में जिला प्रभारी मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष सिसोदिया, उदयलाल आंजना, राजेंद्र सिंह विधूड़ी, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, बद्रीलाल जाट, शंकरलाल बैरवा, प्रकाश चौधरी और जिला सह प्रभारी छोटूराम मीणा सहित पीसीसी की ओर से जारी कमेटी के सदस्य शामिल हैं। ये सदस्य जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के प्रत्याशियों का चयन करेंगे।

बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले के सैकड़ों पदाधिकारियों ने राजस्थान के सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना से मुलाकात की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। आगामी पंचायत चुनाव में मजबूत प्रत्याशियों के चयन, स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं को प्राथमिकता देने तथा जिला परिषद एवं पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनाने को लेकर हुई चर्चा को बैठक का प्रमुख केंद्र माना गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story