चित्तौड़गढ़ कांग्रेस की बैठक में वोट बचाओ अभियान की समीक्षा, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली के लिए जुटेंगे कार्यकर्ता
सत्यनारायण पटेल की मौजूदगी में हुई बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

कांग्रेस पर्यवेक्षक सत्यनारायण पटेल और प्रमोद सिसोदिया चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए।
चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तय की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त जिला पर्यवेक्षक सत्यनारायण पटेल के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली महारैली को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर महारैली को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने कहा कि देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार किस तरह वोटों की चोरी कर भाजपा की सरकार बनाने का कार्य कर रहे हैं, यह देश के लोकतंत्र का हनन है और संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता और कांग्रेसजन इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ओर से राहुल गांधी के नेतृत्व में विशाल महारैली आयोजित की जा रही है। इसमें जिले से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यकर्ता रैली को सफल बनाएंगे।
पटेल ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते और उन्हें जेल नहीं हो जाती। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है। इसके बाद इसे प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल, बूथ, गांव और ढाणी स्तर तक जारी रखा जाएगा, ताकि अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके।
जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कार्यकर्ताओं को जागरूक होकर अपने मतों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस पिछले दो महीने से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़, देश बचाओ’ अभियान के तहत कई प्रदर्शन और मार्च कर चुकी है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ज्ञानेश कुमार और भाजपा के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया गया है। अब राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने महारैली का आयोजन किया है, जिसे सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस की ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा।
बैठक के दौरान शक्ति सिंह, पार्षद महेंद्र सिंह मेड़तिया, इम्तियाज हुसैन लोहार, धर्मेंद्र मुंदड़ा, किशन लाल दशोरा, पवन मेड़तवाल और देवेंद्र दयाल सालवी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अजय लोट, दिनेश गुर्जर, शिल्पन साहू, निर्मल जैन, नासिर खान, विनोद लढ्ढा, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, गोविंद कोठारी, पार्षद रेहना हसन, वासु लोट और सना परवीन सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक में दिल्ली महारैली की तैयारियों के साथ ही वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को राष्ट्रीय स्तर से लेकर गांव और ढाणी तक आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
