चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का शंखनाद किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र विरोधी रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुए प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं, जो आम जनता पर अपनी मनमर्जी थोप रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। इस बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित एक माह की कार्य योजना के तहत 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान का आगाज़ किया गया है। इसके अंतर्गत सभी कांग्रेस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के वार्डों, ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों तथा बूथों पर बैठकें आयोजित करेंगे और जन जागरण अभियान चलाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएंगे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी ब्लॉक, मंडल व इकाई अध्यक्ष सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन से जोड़ेंगे ताकि आने वाले समय में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से इस गूंगी-बहरी सरकार को जगाया जा सके। सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस के असली नेता और शक्ति हैं; यदि कार्यकर्ता नहीं तो कांग्रेस नहीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की बात को ही प्राथमिकता दी जाएगी ताकि कांग्रेस अपना परचम लहरा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक को पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, पीसीसी सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, हनुमनत सिंह बोहेड़ा, संदीप शर्मा, सुमंत सुवालका, गौतम विजयवर्गीय, संजय राव, नारायण जाट, लाल सिंह जाट, ममतेश शर्मा, पारस जैन, दिनेश गुर्जर, दिनेश चाष्टा, उत्सव भाणावत, प्रमोद मोदी, इम्तियाज हुसैन, विजय चौहान, विजय चौधरी, पवन शर्मा, निर्मल जैन, भैरूलाल जाट, शानू खान और देवीलाल अहीर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री अहसान पठान ने किया।

बैठक में कन्हैयालाल माली, रफीक खान, अनिल सेटी, शिल्पन साहू, संजय सेन, अजय लोट, चक्षु शर्मा, गोटू अली, शुभम शर्मा, आशीष त्रिवेदी, पृथ्वीराज चावला, खुमेंद्र गुर्जर, राजकुमार वैष्णव, मोहसिन खान, रतन गाडरी, राम रतन गाडरी, जितेंद्र मीणा, हीरा उस्ताद सहित जिले के पंचायती राज प्रतिनिधि, नगर निकाय के सदस्य एवं सैकड़ों प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे। यह बैठक आगामी राजनीतिक संघर्ष के लिए कांग्रेस संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरी है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story