चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु संचालित 'संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ' अभियान के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत रहे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा ने की। बैठक का शुभारंभ जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों को मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को स्थगित करने के निर्णय को लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा कुठाराघात करार दिया। जाड़ावत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल की 'पर्ची सरकार' स्थानीय चुनावों में अपनी संभावित पराजय से भयभीत है, इसीलिए बार-बार चुनाव टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है, कानून व्यवस्था लचर है और जनहित की कांग्रेस योजनाओं को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। संगठन की मजबूती को पार्टी की वास्तविक शक्ति बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा ने संगठनात्मक शक्ति पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि विपक्षी दलों को पराजित करने का एकमात्र मार्ग जमीनी स्तर पर एकजुटता है। उन्होंने संगठन को धार देने हेतु अविलंब ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन के सख्त आदेश जारी किए। इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, अनिल सोनी, विक्रम जाट, रणजीत लोट, रमेशनाथ योगी, कैलाश पंवार, नगेंद्र सिंह राठौड़, पुष्पा जाट, महेश काकानी, गणेशलाल जाटोलिया, गोविंद शर्मा, प्रमोद सिंह तंवर, दिनेश सोनी, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, गेहरूगिरी गोस्वामी एवं छत्रपाल सिंह चौहान आसीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आगामी राजनीतिक संघर्ष के लिए पार्टी के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story