चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में बेगूं पंचायत समिति की मोतीपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।


प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का भव्य सम्मान

चौपाल में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान निम्न उपलब्धियों को सराहा गया:

  • दो भामाशाहों का सम्मान किया गया।
  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
  • राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
  • हॉकी व क्रिकेट के खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  • विद्यालय में सात सीसीटीवी कैमरे एवं 10 पंखे लगवाने में सहयोग देने वाले भामाशाहों की सराहना की गई।

बपी पट्टों का वितरण एवं ग्रामीण उत्साह

ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को 12 बपी पट्टों का वितरण भी किया गया। ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत करते ही पात्र ग्रामीणों को हाथों-हाथ पट्टे प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

जनसुनवाई एवं जिला कलक्टर के निर्देश

रात्रि चौपाल के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा 20 से अधिक परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। जिला कलक्टर ने विभिन्न मामलों में "आवश्यक कार्रवाई के निर्देश" दिए:

  • खातेदारी भूमि पर रास्ता बंद करने संबंधी परिवाद पर तहसीलदार एवं पटवारी को मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
  • एक परिवार के राजस्व संबंधी आपसी बंटवारे के मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • एक छात्र के विद्यालय अभिलेख में पिता के नाम में त्रुटि सुधार हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को "बोर्ड स्तर पर संशोधन कराने के निर्देश" दिए गए।
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीणों को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो तथा शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
  • गांव में घरों के पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को हटाने के संबंध में विद्युत विभाग के एक्सईएन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण

रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर ने पुलिस थाना बस्सी, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, उपकोष कार्यालय एवं सब-जेल बेगू का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपस्थिति

चौपाल एवं जनसुनवाई के दौरान सीईओ विनय पाठक, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार, विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गोस्वामी, नायब तहसीलदार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता, जल संसाधन विभाग के राजकुमार शर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्राम स्तरीय प्रशासक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story